भारतीय भाषा कार्यक्रम, सीएसडीएस द्वारा आयोजित
प्रतिमान-व्याख्यान शृंखला में आपका स्वागत है
हिन्दी फ़िल्मी गीतों में साहित्य
वक्ता: कन्हैया लाल पाण्डेय
अध्यक्षता: रविकान्त
शनिवार 9 अप्रैल, 2022, शाम चार बजे
सीएसडीएस सेमिनार रूम,
29 राजपुर रोड़, दिल्ली-110054
बोलती फ़िल्मों के प्रारम्भ अर्थात् 1931 से आज तक हिन्दी फ़िल्मों में प्रयुक्त गीतों में हिन्दी एवं उर्दू साहित्य की विभिन्न विधाओं का व्यापक स्तर पर प्रयोग हुआ है. इनमें से यदि अधिकतर गीत जन सामान्य की भाषा में हैं तो कुछ फ़िल्मकारों ने लब्ध प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों की ऐसी रचनाओं को भी प्रयोग में लिया है जो साहित्य के धरातल पर उत्कृष्ट मानी गई हैं. साथ ही पिछले 91 वर्षों में फ़िल्मों के कथानक से सम्बद्ध गीतों में, विभिन्न फ़िल्मी गीतकारों ने अनेक फ़िल्मों में अपनी उत्कृष्ट रचनाधर्मिता का भी परिचय दिया है. इनमें कविताएँ, गीत, ग़ज़लें, नग़मे एवं नज़्में शामिल हैं.
विषय पर संगीतमय प्रस्तुति करेंगे कवि, कथाकार, संगीत विश्लेषक एवं समीक्षक कन्हैया लाल पाण्डेय.
रविकान्त सीएसडीएस में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं.