Caste, Dalit and Environmental Politics: Lecture by Mukul Sharma

भारतीय भाषा कार्यक्रम, सीएसडीएस द्वारा आयोजित 

प्रतिमान-व्याख्यान शृंखला में आपका स्वागत है 

जाति, दलित और पर्यावरण राजनीति

वक्ता: मुकुल शर्मा

अध्यक्षता: अवधेन्द्र शरण

CLICK TO WATCH THE LECTURE 

विषय-सार: भारत के पर्यावरण आंदोलनों में विविध स्वर और मुद्दे उभरते रहे हैंI इसके बावजूद इनमें जाति और दलित मुद्दों पर मौन रहा है। इस व्याख्यान में जाति-विरोधी लेखन, पर्यावरण आंदोलनों और संगठनों के अध्ययन के आधार पर प्रकृति, जाति, दलित और पर्यावरण राजनीति  के अंतर्संबंधों की समीक्षा की जाएगी। ‘पर्या-जातिवरण’ – पर्यावरण जगत में जाति की समकालीन राजनीति – और दलितों के अलग और प्रतिवादी स्वरों के ज़रिए एक भिन्न पर्यावरणीय राजनीति की झलक मिलती है जो मुख्यधारा के सरोकारों से अब तक बाहर है।

Indian environmental politics has been vibrant in articulating diverse voices. However, there is a relative silence on questions of caste and Dalit positions on ecological politics. Such perspectives, if taken into account, can complicate our understanding of environment, and can bring to light arenas of dissent and difference. This lecture will underline the interrelationship between caste, nature and Dalits by deploying materials from anti-caste writings, environmental movements and organisations. It will deal with ‘Eco-Casteism’ - the contemporary politics of caste in the realm of nature - and how we can glean a new ecological universe, which is often outside the dominant environmental frame.

मुकुल शर्मा दिल्ली-स्थित लेखक, पत्रकार, शिक्षक और ग़ैर-सरकारी संगठनों के कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने राजनीति, पर्यावरण, श्रम, संचार और मानवाधिकार आदि विषयों पर व्यापक शोध और प्रकाशन किया है। फ़िलहाल अशोक विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग में पूर्ण प्राध्यापक हैं। आजकल  ‘दलित पर्यावरण’ और  दक्षिण एशिया में ‘पर्यावरण, पवित्रता, धार्मिकता और राजनीति’ पर शोध कर रहे हैं । 

Mukul Sharma is a Delhi-based scholar, writer and development professional, specialising in environment, social, human rights and media. He is Professor, Environmental Studies at Ashoka University. His research interests lie in examining the relations between nature, culture, ideology and politics. He is presently working on ‘Dalit Ecologies’ and ‘Religion, Sacrality and Environmental Politics in South Asia’.

अवधेन्द्र शरण सेंटर फ़ॉर द स्टडी ऑफ़ डेवेलपिंग सोसायटीज़ में प्राध्यापक हैं। 

Awadhendra Sharan is Professor at Centre for the Study of Developing Societies, Delhi.

5 February 2021, 4 pm, Zoom http://bit.ly/3ciB8QO