सीएसडीएस द्वारा आयोजित
व्याख्यान में आपका स्वागत है
अम्बेडकरवादी आंदोलन : समकालीन परिदृश्य
वक्ता: भंवर मेघवंशी
अध्यक्षता: रविकान्त
सोमवार 18 अप्रैल, 2022, शाम चार बजे
सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बराबरी को प्राप्त करने हेतु जारी अम्बेडकरी आंदोलन की वर्तमान दशा क्या है? क्या डॉ. अम्बेडकर के अनुयायी उनके आंदोलन को उनकी भावनाओं और विचारों के अनुरूप आगे बढ़ाने में सफल रहे है? क्या अम्बेडकरी आंदोलन व्यक्ति पूजा की प्रवृति से मुक्त हो पाया है? क्या अम्बेडकरवादी आंदोलन ने सामाजिक परिवर्तन के अपने लक्ष्यों के प्रति ख़ुद को दृढ़ रखा या राजसत्ता और रोज़गार प्राप्त करने तक सीमित हो कर रह गया? क्या जाति, वर्ग और जेंडर के सवालों का उत्तर मिल पा रहा है? ऐसे कई सवालों की पड़ताल इस व्याख्यान में की जाएगी.
भंवर मेघवंशी दलित चिंतक, कई मशहूर पुस्तकों के लेखक और कार्यकर्त्ता हैं.
रविकान्त सीएसडीएस में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं.